पहले सूचना प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन की, बाद में उपमुख्यमंत्री की और अंत में सभा को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ही संबोधित किया


जब सीएम नहंी डिप्टी सीएम नहीं तो गंगा यात्रा इतना लेट क्यों ?
महीने भर से क्षेत्र की जनता थी उत्साहित, गन्ना मंत्री के पहंुचने पर जनता हुयी मासूस
शासन स्तर से प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनता को बनाया गया मूर्ख, आखिर क्यों?
फिर भी नमामि गंगे यात्रा छः घंटे लेट पहुंची नरौरा


 


 


 



बुलन्दशहर/डिबाई(द.ट.)।सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना निर्मल गंगा-स्वच्छ गंगा के अंतर्गत चल रही नमामि गंगे यात्रा को लेकर काफी दिनों से राजघाट ,नरौरा गंगा घाट की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य चल रहा था।नमामि गंगे यात्रा को लेकर तमाम आलाधिकारी निरीक्षण के लिए राजघाट,नरोरा गंगा घाट पर डेरा जमाए बैठे हुए थे।आखिर वो घड़ी आयी जब गंगा यात्रा जिले के अनूपशहर कस्बा से होती हुई राजघाट पहुंची।राजघाट को लेकर काफी दिनों से चर्चा बनी हुई थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां से स्टीमर द्वारा लगभग 45 मिनट गंगा यात्रा करके जल मार्ग से नरोरा जाएंगे, परंतु अचानक हुए बदलाव के चलते खबर मिली कि मुख्यमंत्री की जगह उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा न सिर्फ राजघाट मे आएंगे बल्कि स्टीमर द्वारा नरोरा भी जाएंगे। लेकिन कार्यक्रम 3.30 बजे अपराह्न का आया ,परंतु घंटांे तक क्षेत्र की जनता पलक पावड़े बिछाये देखती रही और गंगा यात्रा रथ घाट पर करीब छः घंटे देरी से पहुँचा।मगर यहां लोगों को तब निराशा हाथ लगी,जब गंगा यात्रा रथ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की जगह गन्ना मंत्री सुरेश राणा को देखा।लोग देखते ही निराश हो गये।
बता दें कि गंगा यात्रा रथ पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ,नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता ,सांसद डॉ0 भोला सिंह ,स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ,सिकन्द्राबाद विधायक विमला सोलंकी ,अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ,डिबाई विधायक डा0 अनीता लोधी राजपूत ,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिशोदिया आदि सवार थे और वो भी उनके देर रात पहुँचने पर कार्यक्रम को फीका कर देने के लिए काफी था, जो हजारों लोगों को मायूस करने के लिये काफी है।गंगा यात्रा के राजघाट पहंुचने पर लोगों को उस समय जोर का झटका लगा, जब उन्होंने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की जगह गन्ना मंत्री सुरेश राणा को देखा। गंगा यात्रा में मौजूद गन्ना मंत्री आदि नेताओं ने मंच से बारी-बारी से न सिर्फ वहां मौजूद लोगों से यात्रा की देरी के लिए माफी मांगी, बल्कि राजघाट प्रधान ओमवीर सिंह की तैयारियों क लिये जमकर तारीफ की।
इस अवसर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए शुरू हुई गंगा यात्रा मेरठ से रवाना हुई और जगह-जगह होती हुई राजघाट ,नरोरा पहुंची। उन्होंने कहा कि यह केवल गंगा यात्रा नहीं ,बल्कि लोगों के लिए सौगातों की यात्रा है।गंगा को लेकर कई योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि यात्रा के मद्देनजर लोगों को लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं,इसमें गंगा नर्सरी ,गंगा मैदान ,गंगा तट पर खेती को बढ़ावा देना।गंगा को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए उसमें कछुए छोड़ें जाना महत्वपूर्ण है।उन्होनंे कहा कि गंगा से देश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।इस कार्यक्रम में विशेष रुप से नमामि गंगे सदस्य ,एंट्री करप्शन टीम ,पीएससी ,नागरिक सुरक्षा ,सिविल डिफेंस एवं क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन ,सीओ विक्रम सिंह ,एसडीएम संजय कुमार ,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह आदि आलाधिकारी तथा डिबाई क्षेत्र की हजारें की तादाद में जनता मौजूद रही।जो अंत में मायूस होकर ही लौटी।
0000000000000000000000


Popular posts