भाजपा सांसद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सीएए के समर्थन में निकाली बाइक रैली


बाइक रैली में यातायात नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट निकाली रैली


 



बुलन्दशहर।डिबाई तहसील क्षेत्र के ग्राम जरगवां में भाजपा सांसद डॉ0 भोला सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में बाइक रैली निकाली। गांव जरगवां में शुक्र बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएए के समर्थन में मिस कॉल लगवा कर बताया कि विरोधी पार्टियां सीएए का गलत प्रचार कर रही हैं। सांसद ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया नागरिकता संशोधन बिल देशहित में हैं।कुछ लोगों को बरगला कर इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध किया जा रहा है,जो राष्ट्रहित में नहीं है।यह कानून उन लाखों लोगों को राहत प्रदान करेगा,जो ज्योति विलेन से त्रस्त हैं, साथ ही यह कानून नागरिकता देने का है न कि लेने का है।उन्होंने लोगों से अपील की कि राष्ट्रहित में इस महत्वपूर्ण बिल का समर्थन करें, एकत्र सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करें और बिल के बारे में बताएं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ,बांग्लादेश ,अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू ,सिख ,पारसी व जैन आदि जो भारत में आना चाहते हैं,उन्हें नागरिकता दी जाएगी।भारत सरकार का पहला कर्तव्य है कि भारत के किसी भी नागरिक को चाहे वह हिंदू ,मुस्लिम  ,सिख, ईसाई या अन्य कोई हो ,किसी पर यह नियम लागू नहीं होता है।भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिसोदिया ने सीएए के समर्थन में कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी देते हुये कहा कि जनता को सीएए के बारे में विस्तार से बताएं, किसी के बहकावे में न आएं, नागरिकता संशोधन बिल किसी की नागरिकता की नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का है।
भाजपा सांसद भोला सिंह के नेतृत्व में फौजी चौराहा शुक्र बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। यह बाइक रैली जरगवां से शुरू होकर धारकपुर बझैड़ा रामपुर बैलोन होते हुए नरौरा के हमीद चौराहा होते हुए कॉलोनी गेट से निकलकर बच्चा पार्क के समीप शीश महल पर जाकर संपन्न हुई। इस बाइक रैली में भाजपा सांसद डॉ0 भोला सिंह ,अनिल कुमार सिशौदिया जिलाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबी सिंह नरौरा पूर्व विधायक के पुत्र रविंद्र कुमार उर्फ डैनी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोकिंश कुमार लोधी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह गौतम दिनेश कुमार लोधी विकास गुप्ता भूप सिंह यादव देवदत्त लोधी विजेंद्र सिंह लोधी ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह यादव संजीव यादव उमेश कुमार लोधी उमेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Popular posts